![]() |
Push Button |
विद्युत की बचत ही विद्युत का उत्पादन हे अत एव विद्युत की बचत के लिए एवं किसी भी सर्किट में विद्युत धारा को नियत्रण करने के लिए हम विभिन्न प्रकार के स्विच का उपयोग करते हे जिनमे Push Button भी शामिल है | यदि आप नही जानते की push button क्या है | इसका उपयोग कहाँ किया जाता है तथा यह कितने प्रकार के होते हे तो आर्टिकल आपके लिए महत्वपूर्ण है | तो आइये जानकारी लेते है push button के बारे में -
पुश बटन क्या है | Push Button in Hindi
यह स्विच बहुत ही ज्यादा उपयोग में आने वाला स्विच हे | इस स्विच को एक बार दबाने ( push ) से यह किसी भी सर्किट को ऑन / ऑफ कर सकता है | यह बहुत ही कम जगह घेरता है तथा इसका उपयोग इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स में आसानी से किया जा सकता है |
पुश बटन के उपयोग | uses of push button
push button का उपयोग आजकल बहुत ज्यादा बढ़ गया है | आप इसे दिन भर में कई जगह देखेते हे और उपयोग में लेते है जैसे -
- मोबाइल के की पैड , पॉवर बटन तथा वॉल्यूम बटन में
- टीवी तथा अन्य सभी प्रकार के रिमोट में
- थ्री फेज मोटर के DOL स्टार्टर , आटोमेटिक स्टार - डेल्टा स्टार्टर में
- कंप्यूटर के cpu में .... ऐसे बहुत से डिवाइस हे जिनमे हम push button का उपयोग करते हे |
पुश बटन के प्रकार | Types of Push Button
push button मुख्यत दो प्रकार के होते हे -
1. सामान्य बंद ( Normally Closed ) NC
2. सामान्य चालू ( Normally Open ) NO
यह भी पढिये -
NC - Normally Closed
यह स्विच सर्किट को हमेशा चालू अवस्था में रखता है | तथा इसको एक बार push करने से यह सर्किट को ओपन कर देता है तथा सर्किट में सप्लाई फोलो होना बंद हो जाती है लेकिन इस स्विच को छोड़ने पर यह वापस अपनी पहले वाली स्थति में आ जाता है |
जैसे - DOL स्टार्टर का off push बटन , पॉवर ऑफ बटन आदि |
NO - Normally Open
यह स्विच हमेशा ऑफ अवस्था में रहता है | तथा इसको एक बार push करने से यह सर्किट को ओन अवस्था में ले आता है तथा सर्किट में सप्लाई फॉलो होना स्टार्ट हो जाती है |
जैसे - cpu पॉवर ओन बटन , DOL स्टार्टर का on push बटन
तो फ्रेंड्स यह थी push button के बारे में सामान्य जानकारी | यह जानकरी आपको पसंद आती हे तो कृपया निचे दिए गये शेयर बटन का उपयोग कर अपने साथियों के साथ भी जरुर शेयर करे | और इसी तरह के आर्टिकल अपने फेसबुक में पढने के लिए कृपया हमारा फेसबुक पेज लाइक करे |
No comments:
Post a Comment