जितने भी बिजली उपकरण है उन्हें चलाने के लिए हमे चालक तार की आवश्यकता होती है | वैद्युतिक कार्यों में उपयोग आने वाले का उपकरण एवं उपकरण के कार्य के अनुसार अलग - अलग प्रकार के चालक तार का उपयोग करना होती है |
यदि आप जानना चाहते है Best Conductor Of Electricity के बारे में की वैद्युतिक चालक तार के प्रकार के बारे में , उपयोग एवं गुण के बारे में तो यह आर्टिकल आप आखरी तक पढ़े | इस आर्टिकल में आपको सभी प्रकार के चालक तार के बारे में पढने को मिलेगी |
नमस्कार और स्वागत है आपका एस.के.आर्टिकल डॉट कॉम में ....
![]() |
Best Conductor of Electricity |
Best Conductor Of Electricity
विद्युत् चालक तार उपयोग के आधार पर अलग - अलग प्रकार के होते है | किसी चालक तार की चालकता अच्छी होती है तो किसी किसी की प्रतिरोधकता लेकिन हर चालक तार अपनी - अपनी जगह उपयोग के लिए बेस्ट होता है | Types Of Conductor
चालक तार कई प्रकार के होते है -- चांदी
- कॉपर
- एल्युमिनियम
- पीतल
- नाइक्रोम
- टंग्स्टन
- जस्ता
- निकिल
- गैल्वेनाइज्ड
- टिन
- जर्मन सिल्वर
- मैग्निन
- सीसा
- यूरेका
- प्लेटिनियम
- मरकरी
- कार्बन
Good Conductor Of Electricty
विद्युत् के अच्छे सुचालक पदार्थ जिनका प्रतिरोध कम और चालकता अच्छी होती है -1. चांदी - यह विद्युत् का सबसे अच्छा चालक है | यह कम विशिष्ट प्रतिरोध वाली धातु होती है |
उपयोग - चांदी का उपयोग रिले , कांटेक्टर्स , स्टार्टर आदि के कांटेक्ट पॉइंट बनाने में किया जाता है |
2. कॉपर - चांदी की अपेक्षा इसका विशिष्ट प्रतिरोध कुछ ज्यादा होता है | और यह चांदी से काफी सस्ती होती है |
उपयोग - ताम्बे का उपयोग सप्लाई वायर, केबल , अर्थिंग इलेक्ट्रोड , बस बार आदि बनाने में किया जाता है |
3. एल्युमिनियम - यह तांबे की अपेक्षा सस्ती धातु है , इसकी चालकता अच्छी होती है | तांबे से हलकी एवं सस्ती धातु होने के कारण वर्तमान में वैद्युतिक कार्यों में इसका उपयोग काफी अधिक किया जाता है |
उपयोग - एल्युमिनियम का उपयोग ओवरहेड लाइन की तार , केबल , घरेलु एवं औद्योगिक वायरिंग में किया जाता है |
4. पीतल - यह तन्य , आघात्वर्ध्य धातु होती है | यह एक जंगरोधी धातु होती है |
उपयोग - Brass धातु का उपयोग स्विच , सॉकेट , होल्डर , अन्य वैद्युतिक उपकरणों के कांटेक्टर्स , स्क्रू आदि बनाने में किया जाता है |
5. सीसा - यह सलेटी रंग की नर्म एवं भारी धातु होती है |
उपयोग - Lead का उपयोग लेड एसिड बैटरी के सेलों की प्लेट बनाने में , अंडरग्राउंड केबल पर नमी एवं जंगरोधी सुरक्षा आवरण चढाने में , तीन की मिश्र धातु के रूप में , फ्यूज तार तथा सोल्डर बनाने में किया जाता है |
यह भी पढ़े - चालक , अचालक एवं अर्द्धचालक पदार्थ किसे कहते है
6. जर्मन सिल्वर - यह एक मिश्र धातु है जिसमे तांबा , निकिल एवं जस्ता शामिल होता है | यह वातावरण से ज्यादा प्रभावित नही होती है |
उपयोग - जर्मन सिल्वर का उपयोग उच्च गुणवता वाले उपकरणों में पीतल की जगह किया जाता है |
7. निकिल - यह एक सफ़ेद रंग की जंगरोधी धातु है |
उपयोग - इसका उपयोग निकिल आयरन सेलों की प्लेटे तथा धातुओं पर जंगरोधी परत चढाने में किया जाता है |
यह भी पढ़े -
8. जस्ता - यह नर्म एंव जंगरोधी धातु है |इसका अधिकतम उपयोग धातुओं को गैल्वेनाइज्ड करने के लिए किया जाता है |
उपयोग - Zinc का उपयोग लौहे के तार , चादर तथा पाइप पर जंगरोधी परत चढाने एवं ड्राई सेलों के खोल बनाने के लिए किया जाता है |
9. टिन - यह बहुत ही नर्म एवं जंगरोधी धातु है | यह वातावरण के प्रभावों से अप्रभावित होने वाली धातु होती है |
उपयोग - टिन धातु का उपयोग फ्यूज तार के लिए लेड के साथ मिश्र धातु के रूप में किया जाता है इसके अतिरिक्त इसका उपयोग ,सोल्डर बनाने , धातुओं के तारों पर जंगरोधी परत चढाने में किया जाता है |
10. टंग्स्टन - यह उच्च गलनांक वाली , तन्य एवं कठोर धातु होती है |
उपयोग - टंग्स्टन का उपयोग विद्युत् बल्बों के फिलामेंट ( तंतु ) बनाने में किया जाता है |
यह भी पढ़ें - सोडियम वेपर लैंप क्या है
11. नाइक्रोम - यह एक उच्च गलनांक वाली मिश्र धातु है जिसमे निकिल और क्रोमियम क्रमशः 80 अनुपात 20 में मिलाया जाता है | यह एक उच्च प्रतिरोध वाली धातु है |
उपयोग -नाइक्रोम का उपयोग विद्युत् हीटर , विद्युत् केतली , गीजर , हॉट प्लेट , हॉट एयर ब्लोवर ,विद्युत् प्रेस , टोस्टर , ओवन आदि में किया जाता है |
12. मैग्निन - यह तांबा , मैगनीज तथा निकिल से बनी मिश्र धातु होती है |
उपयोग - मैग्निन का उपयोग प्रतिरोधक बनाने में किया जाता है |
13. यूरेका - यह उच्च विशिष्ट प्रतिरोध वाली तन्य धातु होती है | इसे निकिल और तांबे के मिश्रण से बनाया जाता है |
उपयोग - यूरेका का उपयोग कम ऊष्मा पैदा करने वाले प्रतिरोधक , रेगुलेटर आदि बनाने में किया जाता है |
14. प्लेटिनम - यह चांदी की तरह एक महंगी धातु है लेकिन चांदी की तुलना में काफी कठोर होती है |
उपयोग -इसका उपयोग कांटेक्ट पॉइंट बनाने में किया जाता है |
15. पारा - यह एक द्रव धातु होती होती है जो सामान्य तापक्रम में द्रव अवस्था में पाई जाती है |
उपयोग - मरकरी का उपयोग मरकरी वेपर लैंप में पारे की वाष्प के रूप तथा थर्मा मीटर में किया जाता है |
यह भी पढिये -
तो इस इस आर्टिकल में आपने पढ़ा Best Conductor Of Electricity उम्मीद करते है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा | इस आर्टिकल को कृपया अपने साथियों के साथ जरुर शेयर करे |
No comments:
Post a Comment