फ्यूज क्या है ? फ्यूज कितने प्रकार के होते है | Fuse in hindi

fuse kya hai
fuse kya hai
 

किसी भी प्रकार के वैद्युतिक सर्किट एवं मशीन , उपकरण आदि को जलने से  बचाने के लिए fuse एक बहुत ही महत्वपूर्ण सुरक्षा युक्ति होती है | fuse के उपयोग से हम बहुत बड़ी हानियों तथा दुर्घटना से बच सकते है |

यदि आप नही जानते की fuse क्या होता है , इसका उपयोग कैसे किया जाता है तथा यह कितने प्रकार के होते हे तो यह आर्टिकल यह आपको fuse के बारे में सम्पूर्ण जानकरी दे सकता है | तो आइये जानकरी लेते हे fuse के बारे में – 

फ्यूज क्या है | Fuse in Hindi 

” fuse किसी परिपथ का वह कमजोर भाग होता जिसमे यदि एक निश्चित मान की विद्युत धारा से अधिक धारा प्रवाहित होती है तो वह जल जाता है और परिपथ एवं उपकरण को सुरक्षित रखता है , fuse कहलाता है ” यह विद्युत धारा के उष्मीय प्रभाव पर कार्य करता है | 

fuse एक सुरक्षा युक्ति हे एवं इसको हमेशा फेज तार के श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है | और यह हमेशा परिपथ करंट की रेटिंग के अनुसार ही सर्किट में लगाया जाता है | इसे परिपथ में मुख्य विद्युत धारा नियंत्रण युक्ति के बाद तथा वैद्युतिक लोड से पहले लगते है | 

यह भी पढ़िए – isolator क्या है ?विद्युत सर्किट में इसका क्या उपयोग है 

फ्यूज के भाग | parts of fuse 

एक fuse में मुख्य रूप से तीन भाग होते है | 

  • 1. fuse base 
  • 2. fuse carrier
  • 3. fuse element

1. fuse Base – fuse base एक एसा भाग होता है जिसमे सप्लाई का फेज तार तथा लोड का फेज तार जोड़ा जाता है एवं इसको किसी वूडन , बेकेलाइट , pvc या अन्य किसी अचालक आवरण पर कसा जाता है | 

2. fuse carrier- यह भाग fuse base के ऊपर लगाया जाता है | जिसके अन्दर एक निश्चित मान का fuse वायर कसा जाता है | जो की सप्लाई फेज को लोड तक पहुंचाता है | 

3. fuse element – यह fuse का सबसे प्रमुख भाग है | यह एक मिश्र धातु से बना तार का टुकड़ा होता है जिसको fuse carrier में कसा जाता है | जब सर्किट से अधिक मान की विद्युत धारा प्रवाहित होती है तो यह fuse वायर जल जाता है तथा सर्किट को सुरक्षित रखता है | इसे fuse carrier में हमेशा ना तो ज्यादा ढीला ना ज्यादा टाइट कसते हे | 

यह भी पढ़िए – ओह्म का नियम क्या है |उदाहरण सहित समझे 

फ्यूज के उपयोग | uses of fuse 

* यह परिपथ को शोर्ट सर्किट करंट से बचाता है |

* यह परिपथ को ओवर लोड करंट से बचाता है |

* यह परिपथ एवं उपकरण , मशीन को जलने से बचाता है |

फ्यूज के प्रकार | types of fuse 

अलग – अलग परिपथ एवं उपकरण के अनुसार fuse निम्न प्रकार के होते है –

1. किट केट फ्यूज या रिवायरएबल फ्यूज 

2. राउंड फ्यूज 

3. कार्ट्रिज फ्यूज 

4. प्लग प्रकार का फ्यूज 

5. HRC ( high rupturing capacity ) फ्यूज 

यह भी पढ़िए प्रतिरोधो का सीरीज सर्किट कैसे बनाये | तथा इस सर्किट में कुल प्रतिरोध , वोल्टेज तथा करंट कैसे ज्ञात करे 

तो फ्रेंड्स इस आर्टिकल में आपने पढ़ा फ्यूज क्या है ? फ्यूज कितने प्रकार के होते है | यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आता है तो कृपया निचे दिए गये शेयर बटन का उपयोग कर अपने साथियों के साथ भी जरुर शेयर करे | और इसी प्रकार के आर्टिकल अपने फेसबुक पर पढ़ने के लिए कृपया हमारा फेसबुक पेज लाइक करे | 

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top