प्रैक्टिकल कैसे लिखे | ITI Electrician Practical

ITI Electrician Practical
ITI Electrician Practical
 

ITI Electrician Practical

ITI Electrician के प्रथम व द्वितीय वर्ष में Trade Practical में अक्सर स्टूडेंट प्रैक्टिकल को लिखने में परेशानी महसूस करते है | यहाँ तक की कुछ स्टूडेंट्स तो मेन परीक्षा में भी खाली कॉपी सबमिट कर आते है |

यह बात आप अच्छे से जानते है की आपकी Trade के सभी Subject में से सबसे ज्यादा Marks practical के ही होते है जो आपके Result में आपका प्रतिशत लेवल और ग्रेड को बडाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है | 

इस आर्टिकल में तो हम आपको सिर्फ इतना ही बताने वाले हे की आप आसानी से किसी भी प्रयोग को कैसे लिख सकते है .. ताकि आप अपनी Practical File को बहुत ही खुबसूरत सा बना सके और मेन परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके |

Practical कैसे लिखे के बारे में बताने से पहले हम आपको बताना चाहेंगे की SK आर्टिकल अब तक Trade Theory विषय के लिए आर्टिकल पब्लिश करता रहा है लेकिन अब Electrician के प्रथम व द्वितीय वर्ष के Trade Practical को सरल भाषा में आपको लिखित उपलब्ध कराने के पूर्ण प्रयास में है | 

Practical कैसे लिखे 

किसी भी Practical को लिखते समय निम्न पॉइंट पर ध्यान दे या लिखे – 

  1. उद्येश 
  2. परिचय 
  3. आवश्यक सामग्री एवं औजार 
  4. कार्य प्रणाली 
  5. स्वच्छ चित्र 
  6. सुरक्षा सावधानियां 
  7. परिणाम 

उपरोक्त इन सभी पॉइंट्स को कैसे लिखना है 

1. उद्येश – आप कौन सा प्रयोग लिखने वाले है उसका नाम यहाँ लिखना होता है | 

2. परिचय – जो प्रयोग आप लिख रहे हे उसके बारे में एक या दो लाइन आपको यहाँ लिखनी होती है की आप इस प्रयोग में क्या करने वाले है | 

3. आवश्यक सामग्री एवं औजार – यहाँ आपको लिखे जाने वाले प्रयोग में उपयोग आने वाले औजारों एवं सामग्री का नाम लिखना है | यदि आप यहाँ टेबल बनाते है तो बहुत ही अच्छा सा मार्क्स कवर कर सकते है | निचे हमने एक खाली टेबल का फोर्मेट बनाया है जिसे आप देख सकते है – 

electrician practical

4. कार्य प्रणाली – यहाँ आप जो भी Practical किये है उसके बारे में लिखते है की आपने उस प्रैक्टिकल को कैसे किया | इसमें हमे लगभग 8 से 10 लाइन में कार्य प्रणाली लिखनी चाहिए | 

यदि किसी प्रयोग में कोई मापन से जुड़ा कार्य हुआ है तो उसका सभी कैलकुलेशन या टेबल भी यहाँ बनाना चाहिए |

5. स्वच्छ चित्र – यहाँ हमे किये जाने वाले प्रयोग से जुड़ा साफ़ सुथरा चित्र बनाना होता है | चित्र बनाने के लिए सदैव पेंसिल का उपयोग करना चाहिए और चित्र हमेशा या तो ग्राफ पेपर या ब्लेंक पेपर ही बनाना चाहिए इससे चित्र की सुन्दरता काफी अच्छी दिखती है |

6. सुरक्षा सावधानियां – जो भी प्रयोग आप कर रहे है उसको करते समय जो काम नही करना चाहिए वो यहाँ लिखा जाता है | और यह हमे पॉइंट में लिखना होता है | लगभग 4 से 5 सावधानियां लिखना चाहिए |

7. परिणाम – किये / लिखे जाने वाले प्रयोग से क्या सिखा उसे यहाँ लिखना होता है | परिणाम या रिजल्ट आप एक या दो लाइन में लिख सकते है | 

तो इस आर्टिकल में आप जाने हे की ITI Electrician के Practical कैसे लिखे | 

आप कौन से इयर में पढ़ते है –

यह भी पढ़े – 

यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आता है तो कृपया अपने साथियों के साथ जरुर शेयर करे | 

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top