ITI NCVT और SCVT क्या है ? NCVT और SCVT में क्या अंतर है ?

ITI NCVT or SCVT :- जब भी किसी सरकारी या निजी आईटीआई में प्रवेश लेने का विचार आये तो हमें आईटीआई के सम्बंधित ट्रेड में NCVT और SCVT के बारे में जानकारी होना चाहिए | इस पोस्ट में हम जानेंगे ITI NCVT और SCVT क्या है , NCVT और SCVT में क्या अंतर होता है |

iti ncvt or scvt in hindi
iti ncvt or scvt in hindi

ITI NCVT और SCVT क्या है 

आईटीआई में किसी भी ट्रेड का प्रशिक्षण लेने के बाद हमें एक सर्टिफिकेट दिया जाता है जो या तो NCVT होता है या SCVT | NCVT एक राष्ट्रीय स्तर का पाठ्यक्रम क्रम होता है जो पुरे देश भर के लिए मान्य होता है |

वहीँ SCVT एक राज्य स्तर का पाठ्यक्रम होता है जो NCVT पाठ्यक्रम में थोडा – बहुत बदलाव करके अपना पाठ्यक्रम बनाता है | और केवल अपने राज्य तक ही सिमित रहता है | 

ITI NCVT क्या है 

एक राष्ट्रीय स्तर की समिति है जिसकी शुरुवात 1956 में हुयी थी | यह औद्योगिक पाठ्यक्रम , नीतियों तथा प्रक्रियों के विषय में भारत सरकार को सलाह देती है | और आईटीआई तथा डिप्लोमा वाले इंस्टिट्यूट को अपनी ट्रेड से सम्बन्धित ट्रेनिंग सिलेबस प्रदान करती है | 

औद्योगिक क्षेत्र में कौशलता बढ़ाने हेतु यह अलग -अलग ट्रैड को आईटीआई तथा अन्य तकनिकी डिप्लोमा में शामिल करती है | यह सम्न्धित ट्रेड के लिए एक पाठ्यक्रम निर्धारित करती है जिसके आधार पर ट्रेनी को प्रशिक्षण दिया जाता है | 

आईटीआई NCVT से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले ट्रेनी को यह एक नेशनल लेवल का सर्टिफिकेट प्रदान करती है | जिसका उपयोग कर ट्रेनी राज्य एवं केद्र सरकार की बहुत नौकरियों के लिए आवेदन कर सकता है | 

NCVT विभिन्न कार्यों के लिए प्रमाण पत्र प्रदान करने का कार्य करती है जिसमें NTC, CTS, AITT तथा ATS शामिल होते है |

ITI SCVT क्या है 

आईटीआई NCVT द्वारा निर्धरित पाठ्यक्रम में थोडा बहुत बदलाव कर प्रत्येक राज्य अपने लिए एक पाठ्यक्रम तैयार करता है जिसके अनुसार अपने राज्य की आईटीआई में वह कुछ ट्रेड संचालित कर उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान करता है | 

दिए जाने वाला यह सर्टिफिकेट राज्य स्तरीय होता है जो केवल उसी राज्य के लिए मान्य होता जिस राज्य से ट्रेनी ने प्रशिक्षण लिया है | राज्य स्तर की नौकरियों के लिए यह सर्टिफिकेट मान्य किया जाता है | 

बहुत सी केंद्र स्तरीय नौकरियों के लिए यह सर्टिफिकेट अमान्य रहता है | यहाँ तक की बहुत सी प्राइवेट कंपनियां भी इस SCVT सर्टिफिकेट को इतनी मान्यता नही देती है | 

जिन ट्रेनी ने आईटीआई SCVT से कर ली है या कर रहे है | वह अपने इस SCVT सर्टिफिकेट को NCVT में परिवर्तित कर सकते है | 

तो इस पोस्ट में आपने पढ़ा ITI NCVT or SCVT क्या है | उम्मीद करते है यह जानकरी आपको पसंद आई होगी | कृपया इस जानकरी को निचे दिए गये शेयर बटन का उपयोग कर अपने साथियों के साथ भी जरुर शेयर करे | और आईटीआई से जुड़े अन्य प्रश्नों के जवाब के लिए कृपया हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करे | 

1 thought on “ITI NCVT और SCVT क्या है ? NCVT और SCVT में क्या अंतर है ?”

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top