ITI Electrician Question Answer In Hindi – प्रतियोगी परीक्षाओ से लिए गये महत्वपूर्ण प्रश्न

ITI Electrician Question Answer In Hindi आईटीआई इलेक्ट्रीशियन से जुडी प्रतियोगी परीक्षाओं में विभिन्न चेप्टर से प्रश्न पूछे जाते है | पूछे जाने वाले प्रश्नों के साथ शामिल किये जाने ऑब्जेक्टिव कुछ इस तरह के होते है जो की हमे उस प्रश्न के सही उत्तर की पहचान करने में काफी दिमाग को नियत रखना होता है | 

आज के इस आर्टिकल में हमने पिछली प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे जा चुके ऐसे ही कुछ बेहतरीन प्रश्नों को एकत्रित किया है जो हमारे परीक्षा की तैयारी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे | तो आइये पढ़ते है ITI Electrician Question Answer In Hindi को 

ITI Electrician Question Answer In Hindi
ITI Electrician Question Answer In Hindi

ITI Electrician Question Answer In Hindi

1 – सोल्डरिंग आयरन में प्रयुक्त तत्व का तापमान कितने डिग्री से अधिक होता है ?

  1. 100 
  2. 200
  3. 300
  4. 400

Correct Answer – 400 ✔️

2 – निम्नलिखित में से किस हथोड़े का उपयोग धात्विक कार्यों के लिए किया जाता है ?

  1. क्ला हथोडा 
  2. बोल पिन हथोडा 
  3. स्लेज हथोडा 
  4. वेज हथोडा 

Correct Answer – बोल पिन हथोडा ✔️

3- विद्युत धारा को मापने की एस. आई . इकाई क्या है ?

  1. वोल्ट 
  2. एम्पीयर 
  3. हर्ट्ज़ 
  4. कूलाम्ब 

Correct Answer – एम्पीयर ✔️

4 – प्रतिरोध की एस.आई.इकाई क्या है ?

  1. ओम 
  2. महो 
  3. एम्पीयर 
  4. वोल्ट 

Correct Answer – ओम ✔️

5 – पोलो की संख्या अधिक करने से तुल्यकालिक मोटर की गति 

  1. कम हो जाती है 
  2. अधिक हो जाती है 
  3. अपरिवर्तित रहती है 
  4. उपरोक्त सभी 

Correct Answer – कम हो जाती है ✔️

6 – किसी मोटर के स्टेटर का चुम्बकीय क्षेत्र जिस गति से घूर्णन करता है उसे कहते है ?

  1. तुल्यकालिक गति 
  2. रोटर गति 
  3. आर्मेचर गति 
  4. उपर्युक्त सभी 

Correct Answer – तुल्यकालिक गति ✔️

7 – एक 50 हर्ट्ज़ वाली तुल्यकालिक मोटर की गति 600 RPM हे .इस मोटर में पोलो की संख्या कितनी होगी ?

  1. 30
  2. 20 
  3. 10 
  4. उपरोक्त में से कोई नही 

Correct Answer – 10 ✔️

8 – वह इलेक्ट्रॉनिक युक्ति जिसका उपयोग AC प्रकार की विद्युत धारा को DC प्रकार की विद्युत धारा में बदलने हेतु किया जाता है ?

  1. रेक्टीफायर 
  2. MG सेट 
  3. DC जनित्र 
  4. बेट्री 

Correct Answer – रेक्टीफायर ✔️

9 – वह इलेक्ट्रॉनिक युक्ति जिसका उपयोग दिष्ट धारा को प्रत्यावर्ती धारा में परिवर्तन के लिए किया जाता है ?

  1. कनवर्टर 
  2. ओसिलेटर 
  3. ओसिलोस्कोप 
  4. रेक्टीफायर 

Correct Answer – ओसिलेटर ✔️

10 – वह परिणामित्र प्रकार कौन सा है जिसकी वाइंडिंग चारो और कोर से घिरी होती है ?

  1. कोर प्रकार 
  2. शेल प्रकार 
  3. उपर्युक्त दोनों 
  4. उपर्युक्त में से कोई ना 

Correct Answer – शेल प्रकार ✔️

11 – किसी डी.सी मशीन के आर्मेचर दोषों की जाँच हेतु किस उपकरण का उपयोग किया जाता है ?

  1. नियोन फेज टेस्टर 
  2. ग्राइंडर 
  3. ग्राउलर 
  4. वाल्टमीटर 

Correct Answer – ग्राउलर ✔️

12 – एक दिष्ट धारा जनित्र के आर्मेचर वाइंडिंग में उत्पन्न होने वाला विद्युत वाहक बल किस प्रकार का होता है ?

  1. प्रत्यावर्ती प्रकार
  2. दिष्ट प्रकार 
  3. उपरोक्त दोनों 
  4. उपर्युक्त में से कोई नही 

Correct Answer – प्रत्यावर्ती प्रकार ✔️

13 – लैप वाइंडिंग को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

  1. श्रेणी वाइंडिंग 
  2. समानान्तर वाइंडिंग 
  3. डम्पिंग वाइंडिंग 
  4. उपर्युक्त सभी 

Correct Answer – समानान्तर वाइंडिंग ✔️

14 – सामान्यत एक फ्लोरोसेंट ट्यूब के द्वारा शक्ति का व्यय है ?

  1. 200 वाट 
  2. 100 वाट 
  3. 60 वाट 
  4. 40 वाट 

Correct Answer – 40 वाट ✔️

15 – एक फ्लोरोसेंट ट्यूब में चोक को किस क्रम में जोड़ा जाता है ?

  1. श्रेणी क्रम में 
  2. सामान्तर क्रम में 
  3. श्रेणी – समान्तर क्रम में 
  4. उपर्युक्त में से कोई ना 

Correct Answer – श्रेणी क्रम में ✔️

16 – सामान्यत कौन सा बल्ब अधिक विद्युत शक्ति खपत करेगा ?

  1. LED बल्ब 
  2. CFL बल्ब 
  3. फ्लोरोसेंट ट्यूब 
  4. टंग्स्टन तत्व बल्ब 

Correct Answer – टंग्स्टन तत्व बल्ब ✔️

17 – विद्युत इस्त्री का उपयोग करते समय विद्युत झटका अनुभव किया गया है . इसका संभावित कारण हो सकता है ?

  1. आपूर्ति केबल में लघु परिपथ 
  2. आपूर्ति का अधिक होना 
  3. इस्त्री में भूमि दोष 
  4. उपर्युक्त सभी 

Correct Answer – इस्त्री में भूमि दोष ✔️

18 – एक प्रत्यावार्तक किस प्रकार का उर्जा रुपान्तरण करता है ?

  1. वैद्युतिक उर्जा का यांत्रिक उर्जा में 
  2. यांत्रिक उर्जा का वैद्युतिक उर्जा में 
  3. वैद्युतिक उर्जा का रासायनिक उर्जा में 
  4. उपर्युक्त में से कोई नही 

Correct Answer – यांत्रिक उर्जा का वैद्युतिक उर्जा में ✔️

19 – एक तीन कला प्रत्यावार्तक से प्राप्त फेजो के मध्य कितना वैद्युतिक डिग्री का कोण रखा जाता है ?

  1. 90 डिग्री 
  2. 120 डिग्री 
  3. 180 डिग्री 
  4. उपरोक्त में से कोई नही 

Correct Answer -120 डिग्री ✔️

20 – किसी प्र्त्यावार्तक में चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करने के लिए उपयोग किया जा सकता है ?

  1. DC शंट जनित्र 
  2. DC कंपाउंड जनित्र 
  3. रेक्टीफायर 
  4. उपरोक्त सभी 

Correct Answer – उपरोक्त सभी ✔️

21 – प्रत्यावार्तक किस सिध्दांत पर आधारित होते है ?

  1. फ्लेमिंग के बाये हाथ 
  2. फ्लेमिंग के दाए हाथ
  3. फैराडे के विद्युत अपघटन 
  4. फैराडे के विद्युत चुम्बकीय प्रेरण 

Correct Answer – फैराडे के विद्युत चुम्बकीय प्रेरण ✔️

22 – एकल कला मोटर के लिए निम्न में से कौन सा कथन सत्य हे –

  1. एकल कला आपूर्ति से प्रत्यावर्ती चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न नही होता है 
  2. एकल कला आपूर्ति से घुमावदार चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है 
  3. एकल कला आपूर्ति से मोटर सेल्फ स्टार्ट हो जाती है 
  4. एकल कला आपूर्ति से केवल प्रत्यावर्ती चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है 

Correct Answer – एकल कला आपूर्ति से केवल प्रत्यावर्ती चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है✔️

23  – एकल कला मोटर की किस वाइंडिंग का प्रतिरोध अधिक रखा जाता है ?

  1. स्टार्टिंग वाइंडिंग
  2. रनिंग वाइंडिंग 
  3. डेमिंग वाइंडिंग 
  4. उपरोक्त सभी 

Correct Answer – स्टार्टिंग वाइंडिंग ✔️

24 – छत पंखे में कौन सी मोटर का उपयोग होता है ?

  1. संधारित्र प्रारम्भ मोटर 
  2. स्थायी संधारित्र मोटर 
  3. सावित्रिक मोटर 
  4. रेलेक्टेंस मोटर 

Correct Answer – स्थायी संधारित्र मोटर ✔️

25 – घरेलु खाद्य मिक्सर में किस प्रकार की मोटर का उपयोग किया जाता है ?

  1. संधारित्र प्रारम्भ मोटर 
  2. स्थायी संधारित्र मोटर 
  3. सावित्रिक मोटर 
  4. रेलेक्टेंस मोटर 

Correct Answer – सावित्रिक मोटर ✔️

26 – मोटर को अवर लोड करंट से बचाने के लिए डायरेक्ट ऑनलाइन स्टार्टर में किस सुरक्षा युक्ति का उपयोग होता है ?

  1. OLC 
  2. NVC 
  3. fuse 
  4. उपरोक्त में से कोई नही 

Correct Answer – OLC ✔️

27 – निम्न मोटरो में से किस मोटर का गति नियंत्रण सबसे कठिन होता है ?

  1. डी.सी.शंट मोटर 
  2. स्लिपरिंग इंडक्शन मोटर 
  3. स्कुइर्रेल केज इंडक्शन मोटर 
  4. उपरोक्त में से कोई नही 

Correct Answer – स्कुइर्रेल केज इंडक्शन मोटर ✔️

28 – स्लिपरिंग बनाने में किस धातु का उपयोग किया जाता है ?

  1. कार्बन या ग्रेफाइड 
  2. ब्रास या स्टील 
  3. सिल्वर या गोल्ड
  4. कॉपर या अल्लुमिनियम 

Correct Answer – ब्रास या स्टील ✔️

29 – सिंक्रोनस speed पर इंडक्शन मोटर की स्लिप होती है ?

  1. 1
  2. 0
  3. 0.5
  4. 2

Correct Answer – 0 ✔️

30 – वाटर पंप में मोटर उपयोग की जाती है ?

  1. कम्यूटेटर मोटर 
  2. स्लिपरिंग मोटर 
  3. स्कुइर्रेल केज मोटर 
  4. उपरोक्त में से कोई नही 

Correct Answer – स्कुइर्रेल केज मोटर    ✔️

और अधिक प्रश्न पढ़े – क्लिक हियर 

तो फ्रेंड्स यह थे कुछ ITI Electrician Question Answer In Hindi यह प्रश्न आपको पसंद आते है तो कृपया निचे दिए गये शेयर बटन का उपयोग कर अपने साथियों के साथ भी जरुर शेयर करे | और इसी प्रकार के और प्रश्न अपने फेसबुक पर पाने के लिए कृपया निचे दिए फेसबुक पेज को लाइक करे | 

2 thoughts on “ITI Electrician Question Answer In Hindi – प्रतियोगी परीक्षाओ से लिए गये महत्वपूर्ण प्रश्न”

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top