जानिए पुश बटन क्या है और पुश बटन का उपयोग एवं प्रकार | Push Button In Hindi

Push Button
Push Button
 

विद्युत की बचत ही विद्युत का उत्पादन हे अत एव विद्युत की बचत के लिए एवं किसी भी सर्किट में विद्युत धारा को नियत्रण करने के लिए हम विभिन्न प्रकार के स्विच का उपयोग करते हे जिनमे Push Button भी शामिल है |

यदि आप नही जानते की push button क्या है | इसका उपयोग कहाँ किया जाता है तथा यह कितने प्रकार के होते हे तो आर्टिकल आपके लिए महत्वपूर्ण है | तो आइये जानकारी लेते है push button के बारे में –

पुश बटन क्या है | Push Button in Hindi 

यह स्विच बहुत ही ज्यादा उपयोग में आने वाला स्विच हे | इस स्विच को एक बार दबाने ( push ) से यह किसी भी सर्किट को ऑन / ऑफ कर सकता है | यह बहुत ही कम जगह घेरता है तथा इसका उपयोग इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स में आसानी से किया जा सकता है | 

पुश बटन के उपयोग | uses of push button 

push button का उपयोग आजकल बहुत ज्यादा बढ़ गया है | आप इसे दिन भर में कई जगह देखेते हे और उपयोग में लेते है जैसे –

Push Button
  1. मोबाइल के की पैड , पॉवर बटन तथा वॉल्यूम बटन में 
  2. टीवी तथा अन्य सभी प्रकार के रिमोट में 
  3. थ्री फेज मोटर के DOL स्टार्टर , आटोमेटिक स्टार – डेल्टा स्टार्टर में 
  4. कंप्यूटर के cpu में …. ऐसे बहुत से डिवाइस हे जिनमे हम push button का उपयोग करते हे | 

पुश बटन के प्रकार | Types of Push Button 

push button मुख्यत दो प्रकार के होते हे –

  • 1. सामान्य बंद ( Normally Closed ) NC 
  • 2. सामान्य चालू ( Normally Open ) NO 

यह भी पढिये – 

NC – Normally Closed 

यह स्विच सर्किट को हमेशा चालू अवस्था में रखता है | तथा इसको एक बार push करने से यह सर्किट को ओपन कर देता है तथा सर्किट में सप्लाई फोलो होना बंद हो जाती है लेकिन इस स्विच को छोड़ने पर यह वापस अपनी पहले वाली स्थति में आ जाता है | 

जैसे – DOL स्टार्टर का off push बटन , पॉवर ऑफ बटन आदि |

NO – Normally Open 

यह स्विच हमेशा ऑफ अवस्था में रहता है | तथा इसको एक बार push करने से यह सर्किट को ओन अवस्था में ले आता है तथा सर्किट में सप्लाई फॉलो होना स्टार्ट हो जाती है |

जैसे – cpu पॉवर ओन बटन , DOL स्टार्टर का on push बटन 

Push Button Imp Questions Answers

प्रश्न 1. पुश बटन किसे कहते हैं?

उत्तर-: जिस बटन को दबा कर बंद चालु किया जाता है।

प्रश्न 2. पुश बटन का उपयोग कहाँ किया जाता है

उत्तर-: इसका उपयोग विद्युत घंटी बजर और मशीन आदि में किया जाता है।

प्रश्न 3. पुश बटन कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर-: पुश बटन दो प्रकार के होते हैं।

प्रश्न 4. पुश बटन के क्या नाम है बताओ?

उत्तर-: पुश- टू- ऑन एवं दूसरा पुश – टू – ऑफ प्रकार के स्विच होते हैं।

प्रश्न 5. पुश बटन का दूसरा नाम क्या हैं?

उत्तर-: पुश बटन का दूसरा नाम लिमिट स्विच है।

प्रश्न 6. बजर और विद्युत घंटी के अलावा पुश बटन कहा इस्तेमाल किया जाता हैं?

उत्तर-: इसका उपयोग उद्योगिग मशीनों रोलिंग शटर एवं उत्पादन कार्य में किया जाता हैं।

प्रश्न 7.पुश बटन कैसा स्विच है?

उत्तर-: यह स्प्रिंग वाला स्विच होता है।

प्रश्न 8. किसी परिपथ को टेम्प्रेली चालु करने के लिए किस युक्ति का उपयोग किया जाता हैं।

उत्तर-: टेम्प्रेली चालु करने के लिए पुश बटन का उपयोग किया जाता हैं।

प्रश्न 9. पुश बटन किस काईके बनाये जाते हैं?

उत्तर-: पुश बटन बेकलाईट या प्लास्टिक के बनाये जाते हैं।

प्रश्न 10. पुश बटन को छोड़ने पर क्या होता है?

उत्तर-: पुश बटन को छोड़ने पर पुरा परिपथ अपने आप बंद हो जाता हैं।

तो फ्रेंड्स यह थी push button के बारे में सामान्य जानकारी | यह जानकरी आपको पसंद आती हे तो कृपया निचे दिए गये शेयर बटन का उपयोग कर अपने साथियों के साथ भी जरुर शेयर करे | और इसी तरह के आर्टिकल अपने फेसबुक में पढने के लिए कृपया हमारा फेसबुक पेज लाइक करे | 

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top