Rectifier क्या है | रेक्टिफायर कितने प्रकार के होते हैं ?

हमारे घरों में आने वाली सप्लाई AC प्रकार की होती है | परन्तु हमारे बहुत से कार्य ऐसे होते है जिनको हम AC सप्लाई के द्वारा पूरा नही कर सकते है इन कार्यों को पूरा करने के लिए हमे DC सप्लाई की आवश्यकता होती है जो की हमे Rectifier से  प्राप्त हो सकती है | यदि आप जानना चाहते है की Rectifier क्या है तथा रेक्टिफायर कितने प्रकार के होते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है | तो आइये जानकारी लेते है Rectifier के बारे में |

rectifier kya hai
rectifier kya hai

Rectifier क्या है 

” Rectifierएक एसा इलेक्ट्रॉनिक्स सर्किट होता है जिसके द्वारा AC सप्लाई  को DC में बदला जा सकता है | ”  Rectifier सर्किट में सबसे प्रमुख कार्य डायोड को होता है | समान्यत एक rectifier बनाने के लिए PN जंक्शन डायोड का उपयोग किया जाता है | 

डायोड में विद्युत धारा का प्रवाह केवल एक ही दिशा में होता है क्यूंकि यह एक दिशीय युक्ति होती है इसलिए इसका उपयोग Rectifier सर्किट में AC को DC में बदलने के लिए किया जाता है | 

किसी भी Rectifier से शुद्ध मान की DC प्राप्त करने के लिए Rectifier सर्किट में कुछ फिल्टर का उपयोग भी किया जाता है जोकि एक रेजिस्टेंस , कैपेसिटर या इंडक्टर हो सकता है | 

अलग – अलग मान की वोल्टेज एवं विद्युत धारा किसी rectifier से प्राप्त करने के लिए ट्रांसफार्मर , डायोड , फिल्टर आदि की आवश्यकता होती है | 

[ यह भी पढ़ें ]

रेक्टिफायर कितने प्रकार के होते हैं | Types of Rectifier

PN जंक्शन डायोड से निर्मित rectifier circuit मुख्य रूप से 4 प्रकार के बनाये जाते है |

Rectifier से संबंधित याद रखने योग्य बातें 

👉 AC को DC में बदलने के लिए PN जंक्शन डायोड का उपयोग किया जाता है | 

👉 डायोड एक दिशीय युक्ति होती है जिसमे विद्युत धारा का प्रवाह केवल एक ही दिशा में होता है | 

👉 AC को DC में बदलने के लिए डायोड से बने सर्किट को Rectifier कहा जाता है |

👉 Rectifier से प्राप्त DC को शुद्ध करने के लिए फिल्टर का उपयोग किया जाता है |

👉 Rectifier को हिंदी में दिष्टकारी कहा जाता है |

[ यह भी पढ़ें ]

Watch Video Rectifier in Hindi

Rectifier IMP Questions Answers

प्रश्न 1. रेक्टीफायर का क्या उपयोग किया जाता हैं?

उत्तर-: ए सी को डी सी मे बदलने के लिए रेक्टीफायर का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 2. बैट्री चार्जिंग के लिए कोनसा उपयोग होता है?

उत्तर-: पॉवर रेटिंग रेक्टीफायर।

प्रश्न 3. रेक्टीफायर काइका बना होता है?

उत्तर-: रेक्टीफायर मेटल का बना होता है।

प्रश्न 4. मेटल रेक्टीफायर कैसी युक्ति होती हैं?

उत्तर-: अरेखीय युक्ति होती हैं।

प्रश्न 5. ए .सी. से डी. सी . कंवर्टर मे कम क्षति और ज्यादा दक्षता किस रेक्टीफायर मे होती हैं?

उत्तर-: मेटल रेक्टीफायर मे होती हैं।

प्रश्न 6. मेटल रेक्टीफायर मे कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर-: मेटल रेक्टीफायर दो प्रकार होते हैं।

प्रश्न 7. मेटल रेक्टीफायर के नाम बताओ?

उत्तर-: 1. कॉपर ऑक्साइड मेटल रेक्टीफायर 2. सेलेनियम मेटल रेक्टीफायर।

प्रश्न 8. रेक्टीफायर के परिपथ के लिए कौनसे डायोड का प्रयोग किया जाता हैं?

उत्तर-: जो रेक्टीफायर फॉरवर्ड बाईस में धारा प्रवाह करता हैं।

प्रश्न 9. रेक्टीफायर का परिपथ बनाने के लिए कौन कौन युक्तियाँ प्रयोग की जाती है?

उत्तर-: रेक्टीफायर परिपथ को बनाने के लिए सिर्फ डायोड का प्रयोग किया जाता हैं।

प्रश्न 10. रेक्टीफायर परिपथ कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर-: 1.हाफ वेव रेक्टीफायर, 2. फुल वेव रेक्टीफायर।

[ यह भी पढ़ें ]

Final Word – तो फ्रेंड्स यह थी Rectifier से जुडी कुछ सामान्य जानकरी | इस आर्टिकल में आपने पढ़ा Rectifier क्या है तथा रेक्टिफायर कितने प्रकार के होते हैं | यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आता है तो कृपया निचे दिए गये शेयर बटन का  का उपयोग कर अपने साथियों के साथ जरुर शेयर करे और हमारी लेटेस्ट update अपने फेसबुक पर पाने के लिए कृपया हमारा फेसबुक पेज लाइक करे |

2 thoughts on “Rectifier क्या है | रेक्टिफायर कितने प्रकार के होते हैं ?”

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top