प्रतिरोधों का series circuit कैसे बनाये तथा इनमे कुल प्रतिरोध , वोल्टेज तथा धारा कैसे ज्ञात करे ?

series circuit


फ्रेंड्स इलेक्ट्रिकल लोड या प्रतिरोधों को जोड़ने के लिए मुख्य रूप से हम दो प्रकार के परिपथ का उपयोग करते है | एक हे Series Circuit तथा दूसरा हे parallel Circuit | Series Circuit सर्किट से हम प्रतिरोध के मान को कम या अधिक कर सकते है इसके अतिरिक्त इस सर्किट में वोल्टेज तथा करंट के मान को भी कम या अधिक किया जा सकता है | यदि आप नही जानते की  इस सर्किट को कैसे बनाया जाता है तथा इसका उपयोग कैसे किया जाता है  तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है | आइये जानकरी लेते है Series circuit के बारे में ….

 
Series Circuit | श्रेणी परिपथ 
 
सीरीज सर्किट में जब दो या दो से अधिक प्रतिरोधो को आपस में जोड़ा जाता है तो इसे हम निम्न तरीके से जोड़ सकते है | 
SERIES CIRCUIT
माना की हमारे पास तीन प्रतिरोध या इलेक्ट्रिकल लोड है जिसे श्रेणी क्रम ( series ) में जोड़ने के लिए ” पहले प्रतिरोध का दूसरा सिरा दुसरे प्रतिरोध के पहले सिरे से जोड़ते हे तथा दुसरे प्रतिरोध का दूसरा सिरा तीसरे प्रतिरोध के पहले सिरे से जोड़ा जाता है ” | इसी प्रकार जितने भी प्रतिरोध हे सभी को हम जोड़ सकते है | 
 
 
   Total Resistance of Series Circuit | श्रेणी परिपथ का कुल प्रतिरोध 
 

माना की हमारे पास तीन प्रतिरोध हे जिनका प्रतिरोध मान चित्र के अनुसार हे तो सभी का कुल प्रतिरोध मान हम निम्न तरह से ज्ञात करेंगे – 
total resistance of series circuit
इस सर्किट में हमे तीन प्रतिरोध दिए है जिनका प्रतिरोध मान है –
 
R1 = 2 ohm
R2 = 4 ohm
R3 = 6 ohm
Rt  = ? 
 
इसमें कुल प्रतिरोध ज्ञात करने के लिए सूत्र होगा –
Rt = R1 + R2 + R3
 
Rt = 2 + 4 + 6
 
Rt = 12 ohm
 
 
Series Circuit में वोल्टेज तथा करंट 
सीरीज सर्किट में धारा का मान समान होता है | इसमें अलग – अलग प्रतिरोध पर करंट का मान नही मापते हे क्यूंकि पुरे परिपथ में धारा का मान समान होता है |
 
इस सर्किट में दिए जाने वाले कुल वोल्टेज का मान अलग – अलग प्रतिरोध में अलग – अलग होता है | जिसे निम्न सूत्र से ज्ञात किया जा सकता है | 
 
Vt = V1 + V2 + V3 
 
इस सूत्र में V1 + V2 + V3 का मान ज्ञात करने के लिए हमे सबसे पहले सर्किट का कुल करंट मान ज्ञात करना होता है जिसे हम ओम के सूत्रानुसार ज्ञात कर सकते है | 



I = Vt / Rt 
 
जहाँ I = विद्युत धारा 
Vt = टोटल वोल्टेज 
Rt = टोटल प्रतिरोध 
 
इसके बाद हम निम्न सूत्र से किस प्रतिरोध में कितना वोल्टेज हे ज्ञात कर सकते है |
 
Vt = I.R1 + I.R2 + I.R3
 
 
आइये इन सभी बातो को समझते हे इस उदाहरण से – 
 
Example – एक सर्किट में तीन प्रतिरोध श्रेणी क्रम में जुड़े हुए है | जिनका प्रतिरोध मान क्रमश 2 ओम , 4 ओम तथा 6 ओम हे | यदि इस सर्किट को 12 volt की सप्लाई से जुड़ा जाये तो बताये –
1. सर्किट का कुल प्रतिरोध कितना है 
2. सर्किट में कुल कितनी धारा प्रवाहित हो रही है 
3. सर्किट में तीनो प्रतिरोध कितना कितना वोल्टेज बाँटते है 
series circuit
इस प्रश्न में हमे दिया है –
R1 = 2 ohm
R2 = 4 ohm
R3 = 6 ohm
Vt  = 12 volt 
Rt  = ? 
I    = ?
R1 का वोल्टेज V1 = ?
R2 का वोल्टेज V2 = ? 
R3 का वोल्टेज V3 = ?

इसमें कुल प्रतिरोध ज्ञात करने के लिए सूत्र होगा –
Rt = R1 + R2 + R3
 
Rt = 2 + 4 + 6
 
Rt = 12 ohm
 
तो सर्किट का कुल प्रतिरोध हे 12 ओम |
 
अब इस इस सर्किट की कुल विद्युत धारा –
 
I = Vt / Rt 
 
I = 12 / 12
 
I = 1 Ampere 
तो इस सर्किट की कुल विद्युत धारा हे 1 एम्पीयर 
 
अब कौन सा प्रतिरोध कितना वोल्टेज ले रहा है इसके लिए सूत्र 
 
V1 = I x R1
V1 = 1 x 2
 
V1 = 2 volt 
 
 
V2 =I x R2
 
V2 = 1 x 4
 
V2 = 4 volt
 
 
V3 =I x R3
 
V3 = 1 x 6
 
V3 = 6 volt
 
 
 
Answer – 
 
Rt  = 12 ohm
I    = 1 एम्पीयर 

R1 का वोल्टेज V1 = 2 volt 
R2 का वोल्टेज V2 = 4 volt  
R3 का वोल्टेज V3 = 6 volt 

इस चेप्टर से और प्रश्न पढ़िए – क्लिक हियर 

तो फ्रेंड्स यह थी Series Circuit के बारे में कुछ सामान्य जानकारी | यदि यह जानकरी आपको पसंद आती हे तो कृपया निचे दिए गये शेयर बटन का उपयोग कर अपने साथियों के साथ भी शेयर करे | और यदि इस आर्टिकल से जुडी अन्य किसी प्रकार की जानकारी चाहते है तो हमे निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करे | 

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top