जितने भी बिजली उपकरण है उन्हें चलाने के लिए हमे चालक तार की आवश्यकता होती है | वैद्युतिक कार्यों में उपयोग आने वाले का उपकरण एवं उपकरण के कार्य के अनुसार अलग – अलग प्रकार के चालक तार का उपयोग करना होती है |
डेली टेलीग्राम पर फ्री टेस्ट लगाने के लिए और ITI इलेक्ट्रीशियन से जुड़े नोट्स & PDF के लिए हमारे नए टेलीग्राम चैनल को ज्वॉइन करे।
टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन करेंयदि आप जानना चाहते है Best Conductor Of Electricity के बारे में की वैद्युतिक चालक तार के प्रकार के बारे में , उपयोग एवं गुण के बारे में तो यह आर्टिकल आप आखरी तक पढ़े | इस आर्टिकल में आपको सभी प्रकार के चालक तार के बारे में पढने को मिलेगी |
नमस्कार और स्वागत है आपका एस.के.आर्टिकल डॉट कॉम में ….

Best Conductor Of Electricity
विद्युत् चालक तार उपयोग के आधार पर अलग – अलग प्रकार के होते है | किसी चालक तार की चालकता अच्छी होती है तो किसी किसी की प्रतिरोधकता लेकिन हर चालक तार अपनी – अपनी जगह उपयोग के लिए बेस्ट होता है |
Types Of Conductor
चालक तार कई प्रकार के होते है –
- चांदी
- कॉपर
- एल्युमिनियम
- पीतल
- नाइक्रोम
- टंग्स्टन
- जस्ता
- निकिल
- गैल्वेनाइज्ड
- टिन
- जर्मन सिल्वर
- मैग्निन
- सीसा
- यूरेका
- प्लेटिनियम
- मरकरी
- कार्बन
Good Conductor Of Electricty
विद्युत् के अच्छे सुचालक पदार्थ जिनका प्रतिरोध कम और चालकता अच्छी होती है –
1. चांदी – यह विद्युत् का सबसे अच्छा चालक है | यह कम विशिष्ट प्रतिरोध वाली धातु होती है |
उपयोग – चांदी का उपयोग रिले , कांटेक्टर्स , स्टार्टर आदि के कांटेक्ट पॉइंट बनाने में किया जाता है |
2. कॉपर – चांदी की अपेक्षा इसका विशिष्ट प्रतिरोध कुछ ज्यादा होता है | और यह चांदी से काफी सस्ती होती है |
उपयोग – ताम्बे का उपयोग सप्लाई वायर, केबल , अर्थिंग इलेक्ट्रोड , बस बार आदि बनाने में किया जाता है |
3. एल्युमिनियम – यह तांबे की अपेक्षा सस्ती धातु है , इसकी चालकता अच्छी होती है | तांबे से हलकी एवं सस्ती धातु होने के कारण वर्तमान में वैद्युतिक कार्यों में इसका उपयोग काफी अधिक किया जाता है |
उपयोग – एल्युमिनियम का उपयोग ओवरहेड लाइन की तार , केबल , घरेलु एवं औद्योगिक वायरिंग में किया जाता है |
4. पीतल – यह तन्य , आघात्वर्ध्य धातु होती है | यह एक जंगरोधी धातु होती है |
उपयोग – Brass धातु का उपयोग स्विच , सॉकेट , होल्डर , अन्य वैद्युतिक उपकरणों के कांटेक्टर्स , स्क्रू आदि बनाने में किया जाता है |
5. सीसा – यह सलेटी रंग की नर्म एवं भारी धातु होती है |
उपयोग – Lead का उपयोग लेड एसिड बैटरी के सेलों की प्लेट बनाने में , अंडरग्राउंड केबल पर नमी एवं जंगरोधी सुरक्षा आवरण चढाने में , तीन की मिश्र धातु के रूप में , फ्यूज तार तथा सोल्डर बनाने में किया जाता है |
यह भी पढ़े – चालक , अचालक एवं अर्द्धचालक पदार्थ किसे कहते है
6. जर्मन सिल्वर – यह एक मिश्र धातु है जिसमे तांबा , निकिल एवं जस्ता शामिल होता है | यह वातावरण से ज्यादा प्रभावित नही होती है |
उपयोग – जर्मन सिल्वर का उपयोग उच्च गुणवता वाले उपकरणों में पीतल की जगह किया जाता है |
7. निकिल – यह एक सफ़ेद रंग की जंगरोधी धातु है |
उपयोग – इसका उपयोग निकिल आयरन सेलों की प्लेटे तथा धातुओं पर जंगरोधी परत चढाने में किया जाता है |
यह भी पढ़े –
8. जस्ता – यह नर्म एंव जंगरोधी धातु है |इसका अधिकतम उपयोग धातुओं को गैल्वेनाइज्ड करने के लिए किया जाता है |
उपयोग – Zinc का उपयोग लौहे के तार , चादर तथा पाइप पर जंगरोधी परत चढाने एवं ड्राई सेलों के खोल बनाने के लिए किया जाता है |
9. टिन – यह बहुत ही नर्म एवं जंगरोधी धातु है | यह वातावरण के प्रभावों से अप्रभावित होने वाली धातु होती है |
उपयोग – टिन धातु का उपयोग फ्यूज तार के लिए लेड के साथ मिश्र धातु के रूप में किया जाता है इसके अतिरिक्त इसका उपयोग ,सोल्डर बनाने , धातुओं के तारों पर जंगरोधी परत चढाने में किया जाता है |
10. टंग्स्टन – यह उच्च गलनांक वाली , तन्य एवं कठोर धातु होती है |
उपयोग – टंग्स्टन का उपयोग विद्युत् बल्बों के फिलामेंट ( तंतु ) बनाने में किया जाता है |
यह भी पढ़ें – सोडियम वेपर लैंप क्या है
11. नाइक्रोम – यह एक उच्च गलनांक वाली मिश्र धातु है जिसमे निकिल और क्रोमियम क्रमशः 80 अनुपात 20 में मिलाया जाता है | यह एक उच्च प्रतिरोध वाली धातु है |
उपयोग -नाइक्रोम का उपयोग विद्युत् हीटर , विद्युत् केतली , गीजर , हॉट प्लेट , हॉट एयर ब्लोवर ,विद्युत् प्रेस , टोस्टर , ओवन आदि में किया जाता है |
12. मैग्निन – यह तांबा , मैगनीज तथा निकिल से बनी मिश्र धातु होती है |
उपयोग – मैग्निन का उपयोग प्रतिरोधक बनाने में किया जाता है |
13. यूरेका – यह उच्च विशिष्ट प्रतिरोध वाली तन्य धातु होती है | इसे निकिल और तांबे के मिश्रण से बनाया जाता है |
उपयोग – यूरेका का उपयोग कम ऊष्मा पैदा करने वाले प्रतिरोधक , रेगुलेटर आदि बनाने में किया जाता है |
14. प्लेटिनम – यह चांदी की तरह एक महंगी धातु है लेकिन चांदी की तुलना में काफी कठोर होती है |
उपयोग -इसका उपयोग कांटेक्ट पॉइंट बनाने में किया जाता है |
15. पारा – यह एक द्रव धातु होती होती है जो सामान्य तापक्रम में द्रव अवस्था में पाई जाती है |
उपयोग – मरकरी का उपयोग मरकरी वेपर लैंप में पारे की वाष्प के रूप तथा थर्मा मीटर में किया जाता है |
यह भी पढिये –
FAQ Best Conductor Of Electricity
प्रश्न 1. विद्युत कार्यो में उपयोग होने वाले चालक कौन कौन से है?
उत्तर-: चालक तार कई प्रकार के होते है – सोना, चाँद, तांबा, एल्युमिनियम, पीतल, और टंग्स्टन आदि।
प्रश्न 2. चालक तार की चालकता कैसी होती हैं?
उत्तर-: चालक तार की चालकता अच्छी होनी चाहिए।
प्रश्न 3. चालक तार का प्रतिरोध कितना होना चाहिए?
उत्तर-: चालक तार का प्रतिरोध बहुत कम होना चाहिए।
प्रश्न 4. सबसे अच्छा चालक धातु कोन सा है?
उत्तर-: सबसे अच्छी चालक धातु चांदी है।
प्रश्न 5. चांदी की धातु का उपयोग कहा पर किया जाता है?
उत्तर-: रिले, कांटेक्टर्स , स्टार्टर आदि के कांटेक्ट पॉइंट बनाने के लिए उपयोग किया जाता हैं।
प्रश्न 6. विशिष्ट प्रतिरोध वाली धातु कोनसी है?
उत्तर-: चांदी की धातु विशिष्ट प्रतिरोध वाली धातु है।
प्रश्न 7. चांदी की अपेक्षा और किस धातु के तार का विशिष्ट प्रतिरोध ज्यादा होता है?
उत्तर-: कॉपर का विशिष्ट प्रतिरोध चांदी की अपेक्षा ज्यादा होता हैं।
प्रश्न 8. विद्युत कार्य में सबसे सस्ती चालक धातु कोनसी है?
उत्तर-: एल्युमिनियम की धातु सबसे सस्ती होती हैं।
प्रश्न 9. एल्युमिनियम धातु के चालक का उपयोग कहा पर किया जाता हैं?
उत्तर-: ओवर हेड लाईनलाईन की तारो, केबलों, घरेलू एवं औद्योगिग वाईरिंग में किया जाता हैं।
प्रश्न 10. विद्युत कार्यो में कॉपर धातु का क्या उपयोग किया जाता हैं?
उत्तर-: तांबे का सप्लाई वायर, केबल , अर्थिंग इलेक्ट्रोड, बस बार आदि में किया जाता हैं।
तो इस इस आर्टिकल में आपने पढ़ा Best Conductor Of Electricity उम्मीद करते है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा | इस आर्टिकल को कृपया अपने साथियों के साथ जरुर शेयर करे |