प्राथमिक सेल क्या है ? प्राथमिक सेल कितने प्रकार के होते है?

फ्रेंड्स  Primary Cell हमारे दैनिक कार्यो में महत्वपूर्ण जगह रखते है | यदि आप नही जानते है की प्राथमिक सेल किसे कहते हैं और Primary सेल कितने प्रकार के होते हैं और हमारे दैनिक कार्यो में क्या उपयोग हे तो ये आर्टिकल आपके लिए काम का है | आज के इस आर्टिकल में आप जान सकेंगे की Primary Cell क्या होते है और कितने प्रकार के होते है तथा उनका उपयोग क्या है |

मै सोनू कुमार कछावा स्वागत करता हूँ आपका SK Article में …. आइये जानकारी लेते है प्राइमरी सेल के बारे में |

इलेक्ट्रीशियन ट्रैड थ्योरी

primary cell
primary cell

प्राथमिक सेल किसे कहते है 

Primary Cell ” Primary Cell वह सेल होते है जिन्हें एक बार डिस्चार्ज होने के बाद फिर से चार्ज नही कर सकते है ” |     

प्राथमिक सेल क्या है 


What is Primary Cell   जैसा की अभी हमने पढ़ा हे की प्राइमरी सेल को हम केवल एक ही बार उपयोग में ला सकते है इनके डिस्चार्ज होने के बाद यह बेकार हो जाते है किसी काम के नही रहते | इसके अतिरिक्त इन सेलों की विशेषताए यह है की यह सेल हमे तुरन्त ही विद्युत वाहक बल देना स्टार्ट कर देते है |

इन सेलो को किसी भी बाहरी सप्लाई से चार्ज करने की आवश्यकता नही होती क्योकि इन सेलों में रासायनिक क्रिया के द्वारा ही विद्युत वाहक बल उत्पन्न किया जाता है |इन सेलों में दो रासायनिक पदार्थो की आपसी क्रिया करायी जाती है जिसके फलस्वरूप यह हमे विद्युत वाहक बल देते है |

यह भी पढ़िए –

सामान्यत इन सेलों का आकर छोटा होता है और यह सेल बहुत ही कम मान की विद्युत धारा प्रवाहित करने के लिए उपयोग किये जाते है और इन सेलों से प्राप्त विद्युत धारा DC प्रकार की होती है |  

Primary Cell in Hindi

प्राथमिक सेल का उपयोग कहाँ किया जाता है 


Uses of Primary Cell  फ्रेंड्स जैसा की आपने Primary Cell के इंट्रोडक्शन में पढ़ा था की यह हमारी दैनिक कार्यो में बहुत हेल्प करते है तो हम आपको बता दे की यह हमारे दैनिक कार्यों में कहाँ – कहाँ उपयोग में आते है |

फ्रेंड्स हमारी घरो में टाइम देखने के लिए उपयोग आने वाली दिवार तथा हाथ घडी में हम Primary Cell का ही उपयोग करते है इसके अतिरिक्त हमारे टी.वी , AC ,तथा सभी मनोरंजन के साधनों के रिमोट में , रेडियो में  , खिलानो में हम प्राइमरी सेल का ही उपयोग करते है |    

यह भी पढ़िए –

प्राथमिक सेल कितने प्रकार के होते है 

Types Of Primary Cells | Primary सेल कितने प्रकार के होते हैं – फ्रेंड्स जब से हम पैदा हुए है तब से लगाकर अभी तक हमारे जीवन में हम बहुत से परिवर्तन को देखे हे | विज्ञानं के बढ़ते कदमो ने आज एसी – एसी खोज कर दी हे जिनसे आज भी हम अपरिचित है सबसे पहले बनने वाले रासायनिक सेल का आकर आज के सेल की अपेक्षा काफी बढ़ा था तथा इन सेलो को एक जगह से दूसरी जगह पहुचाने में भी काफी समय तथा सावधानी की आवश्यकता होती है क्युकी इनके लिए उपयोग किये जाने वाला रसायन हमारे लिए हानिकारक भी हो सकते थे लेकिन आज के समय में यही प्राइमरी सेल ऐसे छोटे रूप में बदल चुके हे की इसे हम अपने हाथ की छोटी सी घडी में लेकर घूमते रखते है |  यह प्राइमरी सेल निम्न प्रकार के होते है –  

  1. वोल्टेइक सेल 
  2. डेनियल सेल 
  3. लैक्लांची सेल 
  4. शुष्क सेल 
  5. मरकरी सेल 
  6. सिल्वर ऑक्साइड सेल 

यह भी पढ़िए –

1. इलेक्ट्रोड किसे कहते है 
2. विद्युत अपघट्य क्या होता है 
3. सेकेंडरी सेल किसे कहते है
4. डी.सी. परिपथ एवं प्रमुख नियम 


Primary Cell IMP Questions Answers

प्रश्न 1.सेल किसे कहते है?

उत्तर-: रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने वाली युक्ति को सेल कहा जाता हैं।

प्रश्न 2. प्राथमिक सेल क्या है?

उत्तर-: एक बार काम मे आने के बाद कमजोर हो जाते है और दोबारा उपयोग नही कर सकते है प्राथमिक सेल कहलाता है।

प्रश्न 3. प्राथमिक सेल का उपयोग कहा पर किया जाता हैं?

उत्तर-:बच्चों के खिलौने मे प्रयोग किया जाता है, घडी में, और रूक रूक कर चलने वाले उपकरणों में इस्तेमाल किया जाता हैं, कमरे में, टेप रेकॉर्टर मे आदि में उपयोग किया जाता हैं।

प्रश्न 4. मरकरी सेल का उपयोग कहा पर किया जाता हैं?

उत्तर-: मरकरी सेल का उपयोग कलाई घडी मे, पॉकेट केलक्युलेटर आदि में किया जाता हैं।

प्रश्न 5. सिल्वर ऑक्साइड सेल का उपयोग कहा पर किया जाता हैं?

उत्तर-: सिल्वर ऑक्साइड सेल का उपयोग छोटे एवं डिजिटल उपकरणों में किया जाता हैं

प्रश्न 6. प्राथमिक सेल में उत्पन्न होने वाले स्थानीय दोष को किस प्रकार दूर किया जा सकता है

उत्तर-:स्थानीय दोष को दूर करने के लिए जस्ते की छड़ पर पारे की परत को चढ़ा दिया जाता हैं।

प्रश्न 7. ड्राई सेल का प्रयोग कहा पर किया जाता हैं?

उत्तर-: ड्राई सेल का उपयोग टार्च में किया जाता हैं।

प्रश्न 8. प्राथमिक सेलो का वोल्टेज कितना होता है?

उत्तर-:प्राथमिक सेलो का वोल्टेज 1.5 वोल्ट होता है।

प्रश्न 9. सीरीज में एक से अधिक सेलो को क्यों जोड़ा जाता हैं?

उत्तर-: अधिक वोल्टेज प्राप्त करने के लिए एक से अधिक सेलो को सीरीज में जोड़ कर रखा जाता हैं।

प्रश्न 10. सेल में कितने भाग होते हैं?

उत्तर-: सेल मे निम्न प्रकार के भाग होते हैं- 1.) इलेक्ट्रोड (पॉजिटिव प्लेट और नेगेटिव प्लेट) 2.) ईलेक्ट्रोलाईंट 3.) एलेक्ट्रोलाईंट बर्तन

यह भी पढ़िए –

उम्मीद करता हूँ यह आर्टिकल प्राथमिक सेल किसे कहते हैं? और Primary Cell कितने प्रकार के होते है ? आपको पसंद आया होगा | यदि यह जानकरी आपको पसंद आती है तो कृपया निचे दिए गये शेयर बटन का उपयोग कर अपने साथियों के साथ भी शेयर करे और यदि इस आर्टिकल जुडी अन्य कोई जानकरी चाहते हे हमे निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करे |  

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top