चालकता किसे कहते हैं | परिभाषा | इकाई | सूत्र क्या है ?

चालकता किसे कहते है | इकाई | सूत्र क्या है ? :- वैसे तो आप वैद्युतिक पदार्थों के बारे में अच्छे से जानते ही होंगे | इस आर्टिकल में हम वैद्युतिक चालक पदार्थ से जुड़े एक गुण में बारे में जानेंगे जिसे चालकता कहते है | यदि आप नही जानते की चालकता किसे कहते है , चालकता की इकाई या मात्रक क्या है , चालकता का उपयोग कहाँ किया जाता है तो यह आर्टिकल आप पूरा पढ़ें |

नमस्कार 🙏 और स्वागत है आपका एस.के.आर्टिकल डॉट कॉम में ……

chalakta kise kahate hain
chalakta kise kahate hain

चालकता किसे कहते है ?

प्रतिरोध के बारे में आपने जरुर सुना होगा | जिस प्रकार से प्रत्येक चालक पदार्थ का एक अवगुण होता है जो किसी विद्युत् परिपथ में विद्युत् धारा के मार्ग में रुकावट डालता है जिसे प्रतिरोध कहते है | ठीक इसी के विपरीत चालक पदार्थ का एक गुण भी होता है जिसे चालकता कहते है |

किसी विद्युत् परिपथ में विद्युत् धारा को आसानी से प्रवाहित करने वाले चालक पदार्थ के गुण को चालकता कहा जाता है |

चालकता की इकाई / मात्रक साइमन होता है तथा इसको G से प्रदर्शित करते है | 

चालकता क्या है ?

आपने देखा होगा की लौहे के वायर में भी करंट प्रवाहित होता है लेकिन फिर भी हम वायरिंग के लिए एल्युमिनियम और कॉपर वायर का उपयोग करते है | यदि हम बात करे कीमत की तो  कीमत लौहे के वायर की कम तथा कॉपर के वायर की अधिक होती है | फिर भी कॉपर के वायर का ही उपयोग किया जाता है | 

इसका कारण होता है चालकता | जिस पदार्थ की चालकता अधिक होती है उसमें आसानी से विद्युत् धारा प्रवाहित होती है |जिस कारण से उन तारों के साथ जुडे हुए मशीन या उपकरण को बराबर मात्रा की करंट मिलती है और वह सही तरीके से कार्य करती  है |

यदि घरों की वायरिंग या अन्य उपकरणों में कम चालकता वाले तार को जोड़ दिया जाये तो  बराबर मात्रा की करंट प्रवाहित ना होने  के कारण वायरिंग व उपकरण गर्म होने लगते  है और ज्यादा समय तक उपयोग करने से जल जाते है | 

महत्वपूर्ण पीडीऍफ़ पुस्तके
ITI Electrician Model Question Bank -1st year 2023
ITI COPA Model Paper TRADE THEORY 2023 Exam
Electrician Theory Gas Paper First Year 2023
आईटीआई इलेक्ट्रीशियन 3rd सेमेस्टर ट्रेड थ्योरी टॉप 100 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन – 2013 To 2017 Back Trainee
Line Attendant PDF Book | लाइन परिचारक पीडीऍफ़ पुस्तक – 2023

यह भी पढ़े –

Conclusion :-
तो इस आर्टिकल में आपने जाना चालकता किसे कहते हैं | उम्मीद करते है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा | कृपया इस आर्टिकल को निचे दिए गये शेयर बटन का उपयोग कर अपने साथियों के साथ भी जरुर शेयर करे | और हमारी नई अपडेट की जानकारी के लिए कृपया हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करे |

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top