Half Wave Rectifier क्या है |कैसे बनाते है ?

Half Wave Rectifier – बिजली के उपकरणों ने हमारे जीवन को बहुत ही ज्यादा आनंदमय बना रखा है , दिन प्रतिदिन हमारे सामने बिजली से चलने वाले उपकरणों का आकार छोटा होता जा रहा है | इन उपकरणों का आकार छोटा करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है अर्ध्दचालक से बनी युक्तियों की |

लेकिन इन युक्तियों के प्रचालन के लिए हमें डीसी विद्युत् धारा की आवश्यकता होती है अत: AC को DC में बदलने के लिए हमें Rectifier Circuit बनाना होता है | इससे पहले वाले आर्टिकल में हम आपको बता चुके है Rectifier किसे कहते है तथा कितने प्रकार के होते है | आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे Half Wave Rectifier क्या है तथा इसे कैसे बनायें के बारे में |

half wave rectifier in hindi
half wave rectifier in hindi
 

हाफ वेव रेक्टिफायर क्या है | Half Wave Rectifier

रेक्टिफायर के बारे में आप अच्छे से जानते है यह एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक्स सर्किट होता है जिसका उपयोग AC सप्लाई ( प्रत्यावर्ती धारा ) को DC सप्लाई ( दिष्ट धारा ) में बदलने के लिए किया जाता है |

Half Wave Rectifier यानि की अर्ध्द तरंग दिष्टकारी एक ऐसा परिपथ होता है जिसके द्वारा प्रत्यावर्ती धारा की केवल आधी तरंग को दिष्ट धारा में बदला जाता है | डीसी की आधी तरंग (Wave) प्राप्त होने के कारण ही इसे हाफ वेव रेक्टिफायर कहा जाता है |

[ यह भी पढ़ें ]

Half Wave Rectifier Circuit कैसे बनाये

आइये अब जानते है हाफ वेव रेक्टिफायर सर्किट डायग्राम कैसे बनाये | इस सर्किट को बनाना बहुत ही आसान होता है |इस सर्किट को बनाने के लिए हमे कुछ सामग्री की आवश्यकता होगी जैसे एक स्टेप डाउन ट्रांसफार्मर , एक PN संधि डायोड , एक रेजिस्टेंस |

half wave rectifier in hindi
half wave rectifier in hindi

हाफ वेव रेक्टिफायर के सर्किट डायग्राम को आप निचे देख सकते है | तथा डायग्राम का वर्णन भी हमने निचे किया है | या तो आप बताये गये चित्र के अनुसार सर्किट बना सकते है या इसे बनाने की सरल भाषा विधि लिखी गयी है जिसे आप फॉलो करके हाफ वेव रेक्टिफायर सर्किट बना सकते है |

how to make half wave rectifier
how to make half wave rectifier

हाफ वेव रेक्टिफायर की कार्यविधि 

1 . सबसे पहले हम स्टेप डाउन ट्रांसफार्मर की प्राइमरी तथा सेकेंडरी की पहचान करेंगे | यदि आप नही जानते की प्राइमरी और सेकेंडरी की पहचान कैसे करे तो आप निचे दिए गये आर्टिकल को पढ़ कर पहचान करना सिख सकते है |

2 . अब ट्रांसफार्मर की सेकेंडरी वाइंडिंग के एक वायर का साथ PN जंक्शन डायोड को फॉरवर्ड बायस अवस्था में जोड़े |

3. इसके पश्चात डायोड के N सिरे तथा ट्रांसफार्मर के दुसरे सिरे के बिच एक प्रतिरोध को जोड़ दिया जाता है |

4 . बस अब आपका रेक्टिफायर सर्किट तैयार है | इससे प्राप्त आउटपुट हाफ वेव प्रकार की होगी |

[ यह भी पढ़ें ]

Half Wave Rectifier IMP Questions Answers

प्रश्न 1. हाफ वेव रेक्टीफायर डायोड किस प्रकार व्यवहार करता हैं?

उत्तर-: डायोड ए. सी. वोल्टेज के नेगेटिव चक्र में रिवर्स बाईस मे होता है और खुले परिपथ की तरह व्यवहार करता हैं।

प्रश्न 2. हाफ वेव रेक्टीफायर में कितने डायोड प्रयोग किये जाते हैं?

उत्तर-: केवल एक ही डायोड प्रयोग किया जाता हैं।

प्रश्न 3. हाफ वेव रेक्टीफायर के परिपथ में क्या होता है?

उत्तर-: फॉरवर्ड बाईस में होने पर परिपथ से विद्युत धारा प्रवाहित होने लगती है।

प्रश्न 4. हाफ वेव रेक्टीफायर में औसत वोल्टेज का मान कितना होता है?

उत्तर-: 0.318Vm औसत वोल्टेज होती हैं।

प्रश्न 5. हाफ वेव रेक्टीफायर में पूर्ण तरंग का रिपिल रेक्टीफायर मान क्या है?

उत्तर-: रिपिल रेक्टीफायर का मान अधिक होता है।

प्रश्न 6. हाफ वेव रेक्टीफायर में दो प्रकार के डायोड का प्रयोग कर सकते हैं क्या?

उत्तर-: हाफ वेव रेक्टीफायर में दो प्रकार के डायोड का इस्तेमाल नहीं किया जाता हैं।

प्रश्न 7. हाफ वेव रेक्टीफायर में इनपुट मे ए. सी. के ऋणात्मक चक्र से आउट पुट प्राप्त की जाती हैं या नही?

उत्तर-: हाफ वेव रेक्टीफायर में इनपुट ए. सी. के ऋणात्मक चक्र द्वारा आउटपुट प्राप्त नही होती हैं।

प्रश्न 8. ए. सी. से डी. सी. धारा या वोल्टेज प्राप्त करने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता हैं?

उत्तर-: रेक्टीफिकेशन प्रक्रिया कहा जाता हैं।

प्रश्न 9. हाफ वेव रेक्टीफायर में इनपुट में ए सी वोल्टेज के लिए डायोड का कोनसा सिरा होता है।?

उत्तर-: इनपुट ए सी वोल्टेज आरोपित होने पर डायोड का धनात्मक सिरा होता है।

प्रश्न 10. हाफ वेव रेक्टीफायर में एनोड के ऋणात्मक होने पर क्या होगा?

उत्तर-: रिवर्स बाईस में परिपथ में विद्युत धारा प्रवाहित नही होगी।

[ यह भी पढ़ें ]

Final Word – तो इस आर्टिकल में आपने पढ़ा हाफ वेव रेक्टिफायर क्या है ( Half Wave rectifier ) उम्मीद करते है आपको यह आर्टिकल कुछ तो समझ आया होगा | कृपया अपने साथियों के साथ जरुर शेयर करे और हमारे नये अपडेट की जानकारी के लिए कृपया हमसे सोशल मीडिया पर जुड़े रहे |

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top